भारत में बेकाबू कोरोना, 1 दिन में रिकॉर्ड मामले आए, इन राज्यों का हाल बुरा, देखें राज्यवार आंकड़े

भारत में बेकाबू कोरोना, 1 दिन में रिकॉर्ड मामले आए, इन राज्यों का हाल बुरा, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 130,422,190 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,842,135 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 741830 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 11682136 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 165101 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,25,89,067 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 478 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 52,847 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 92.80 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 5.89 फीसदी है। मृत्यु दर 1.31 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 7.99 फीसदी से कम है। 1 अप्रैल को 8,93,749 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 24,81,06,608 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 7,91,05,163 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। रविवार को यहां कोरोना के 1 दिन में 57,074 से ज्यादा नए मामले रिकॉर्ड किए गए। यह राज्य में 1 दिन में आने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं 222 और मरीजों की मौत हुई। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में 1 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5250 नए मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में 3178 नए मामले, उत्तर प्रदेश में 4 हजार से अधिक मामले और कर्नाटक में 4,553 नए केस आए हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

10300

890137

7239

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

57

4990   

62

अरुणाचल प्रदेश

8

16785

56

असम

1964

215597

1109

बिहार

3561

263233

1583

चंडीगढ़

3150

24661

383

छत्तीसगढ़

38450

326277

4319

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

204

3538

2

दिल्ली

13982

651351

11081

गोवा

2077

56156

835

गुजरात 

15135

298737

4566

हरियाणा

12574

282368

3191

हिमाचल प्रदेश 

3577

60595

1070

जम्मू एंड कश्मीर 

3955

127049

2008

झारखंड

5244

120872

1130

कर्नाटक

39111

963419

12625

केरल

28206

1102359

4668

लद्दाख

323

9802

130

लक्षद्वीप

36

704

1

मध्य प्रदेश 

21335

281476

4040

महाराष्ट्र 

431896

2522823

55878

मणिपुर

61

28988

374

मेघालय

102

13870

150

मिजोरम

41

4439

11

नागालैंड

133

12138

92

ओडिशा

2838

337935

1922

पुडुचेरी

1592

40083

684

पंजाब

25314

219063

7083

राजस्थान

12878

323618

2829

सिक्किम

51

6071

135

तमिलनाडु

21958

865071

12778

तेलांगना

8746

302768

1723

त्रिपुरा

63

33085

392

उत्तराखंड

3017

97520

1727

उत्तर प्रदेश 

19738

601440

8881

वेस्ट बंगाल

10153

573118

10344

भारत में कुल मामले

741830

11682136

165101


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।